{"_id":"73f3b7ea000a1fc070c0359f3efc2af6","slug":"man-bites-wife-s-ear","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्जिनटी पर सवाल, टाइसन बन खा गया पत्नी का कान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
वर्जिनटी पर सवाल, टाइसन बन खा गया पत्नी का कान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
मियां-बीवी के बीच झगड़े होना एक आम बात है लेकिन यहां बात वर्जिनिटी की थी।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, इस पति को जब ये पता चला कि उसकी बीवी पहले से ही किसी के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी है तो उसने क्रूरता की सारी सीमाएं तोड़ दीं।
नैरोबी के किनू में एक पति ने अपनी बीवी के कान ही खा डाले। हालांकि अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त से दूर है, लेकिन पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की ने इस लड़के से शादी करने के लिए कई झूठ बोले थे। लेकिन जब शादी करने के बाद वो साथ रहने लगे तो उसके सारे झूठ सामने आने लगे।
विज्ञापन
दरअसल हुआ कुछ यूं कि उस दिन महिला का पति जल्दी घर आ गया था। लेकिन घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी बीवी के साथ किचन में कोई और है, जो खाना बना रहा है।
शादी के पहले लड़की ने उससे कहा था कि उसे काफी अच्छा खाना बनाने आता है, लेकिन इस झूठ से उसी दिन पर्दा उठ गया।
इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और इसी बीच पति को पता चला कि उसकी बीवी के पहले भी दूसरे मर्दों के साथ शारीरिक संबंध रह चुके हैं।
इस बात पर पति को इतना गुस्सा आया कि उसने महिला के कानों पर झपट्टा मार दिया और उसे काटकर जमीन पर थूक दिया। घटना के बाद से ही वो फरार है और महिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन