{"_id":"35396fb0-b62c-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"man-bite-dog-as-dog-bite-wife-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने काटी बीवी की नाक, पति ने लिया यूं बदला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कुत्ते ने काटी बीवी की नाक, पति ने लिया यूं बदला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 06 May 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
एक कुत्ते ने पत्नी की नाक पर काटा और बदले में पति ने भी कुत्ते की नाक काट ली।
विज्ञापन
यूं तो आपने पत्नी को प्यार करने वाले पतियों के कई किस्से सुने होंगे लेकिन हैरान कर देने वाली यह घटना कुछ दिन पहले स्पेन में घटी।
हफपोस्ट के मुताबिक मेड्रिड की निवासी कैरेन की नाक को एक कुत्ता चबा गया और बदले में उनके पति लैने ने कुत्ते की नाक चबा ली।
कैरेन ने बताया कि वो अपने पति लैने हेनरी के साथ टहल रही थी कि तभी 50 पाउंड के एक भारी भरकम लैब्राडॉर ने उन पर हमला कर दिया।
कैरेन ने बताया कि कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार कर पेट और जांघ पर काट लिया। कुत्ते ने उसकी आंखें नोंच ली और नाक को लगभग चबा लिया।
कैरेन ने बताया कि इस हमले में उनके पति पूरे समय उनको बचाने की कोशिश कर रहे थे।
कैरेन ने कहा कि जब लैने ने देखा कि लैब्राडॉर ने उनकी नाक काट ली है तो लैने को गुस्सा आ गया और उन्होंने भी कुत्ते की नाक काट ली। कुत्ते की नाक काटने के बाद लैने ने उसे छोड़ दिया और कुत्ता मिमियाता हुआ भाग निकला।