इंसान क्या, रेस में घोड़े को भी हरा दिया इस शख्स ने!
27 साल के एडम हॉलैंड की दौड़ने की रफ्तार इतनी तेज है कि आप तैरत में पड़ जाएंगे।
हाल ही उन्होंने दस दिनों में दस मैराथन जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
साथ ही साथ वो दुनिया के पहले ऐसे शख्स बन गए हैं जिसने अपनी जिंदगी में अब तक सौ मैराथन जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया है।
लेकिन सबसे ताजुब्ब में डालने वाली बात है इनका बनाया हुआ एक अनोखा रिकॉर्ड।
वो दस मील की रेस थी
डेवॉनशायर नाम की पथरीली जगह पर एडम ने अपनी दौड़ एक घोड़े के साथ लगाई।
हमें बताने की जरूरत नहीं घोड़ा दौड़ते वक्त हमेशा हवा से बातें करता है। उसकी रफ्तार ऐसी होती है जिसका पीछा कर पाना भी बहुत मुश्किल है।
लेकिन यहां तो कुछ और ही हाल है। अपनी तरह के एक अनोखे दौड़ में एडम ने एक ऐपलॉशा वेल्श घोड़े को हरा दिया।
बॉडी है एकदम फिट
फिटनेस एक्सपर्ट का मानना है कि एडम ऐसा इसलिए कर पाए क्योंकि उनकी बॉडी अभी फिटनेस के बेस्ट स्टेज पर है और इसलिए वो पूरी तरह से अपना दम लगा पर रहें हैं।
रिकॉर्ड बनाने के लिए पांच लाख मधुमक्खियों से ले लिया पंगा!