फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man banned from 'all the libraries on the earth' for allegedly masturbating

लाइब्रेरी में शर्मनाक हरकत, मिली अनोखी सजा

Mon, 18 Mar 2013 11:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 18 Mar 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
man banned from 'all the libraries on the earth' for allegedly masturbating

कल्पना कीजिए कि लाइब्रेरी के शांत माहौल में आप किताब पढ़ रहे हैं और कोई व्यक्ति आपके सामने आकर अश्लील हरकत करने लगे। स्टडी का तो बैंड बजेगा ही, साथ ही माहौल पर कितना गलत असर पड़ेगा।

विज्ञापन


अमेरिका के विस्कोन्सिन प्रांत में अदालत के सामने ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया। टायरी कार्टर नामक शख्स पर आरोप लगा कि उसने लाइब्रेरी जैसी जगह पर खुलेआम हस्तमैथुन किया।
विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार 20 साल के टायरी ने ऐसी शर्मनाक हरकत तब की जब विस्कोन्सिन की लाइब्रेरी रेशिन में काफी लोग थे। कई लोग पढ़ रहे थे और महिलाओं व बच्चों के सेक्शन में भी खासी भीड़ थी। एकाएक टायरी ने कपड़े उतारे और खुलेआम हस्तमैथुन करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक ऐसी शर्मनाक हरकत देखकर पहले तो लोग चौंक गए लेकिन फिर जल्द ही सुरक्षाकर्मियों की मदद से टायरी को हिरासत में ले लिया गया।

अदालत ने सुनाई अनोखी सजा
टायरी की हरकतों से आजिज आकर अदालत ने टायरी के दुनिया की किसी भी लाइब्रेरी में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया।
इसके अलावा अदालत ने टायरी पर 1000 डॉलर का जुर्माना और जेल की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि टायरी को जेल से इस शर्त पर रिहा किया जाएगा कि वो लाइब्रेरी जैसी जगह से दूर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed