{"_id":"fe26d3e52f9800558a8d9df3e5b582f5","slug":"man-attampts-to-smuggle-fish","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतलून में चुराकर ले जा रहा था मछली, पर पकड़ा गया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पतलून में चुराकर ले जा रहा था मछली, पर पकड़ा गया
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 01 Sep 2013 07:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों के दिमाग के बारे में आप क्या कहेंगे? कभी तो कोई सूटकेस में दो लाख कछुए छिपाकर ले जाता है तो कभी कोई कछुए को बर्गर बनाकर ले जाता है। पर क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई जिंदा मछली लेकर जा रहा हो?
विज्ञापन
हैरत में पड़ गए न? पर ये सच है। घटना न्यूजीलैंड की है। वियतनाम के रहने वाले एक शख्स पर पतलून में सात जिंदा मछली लेकर जाने का आरोप लगा है।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, चेकिंग के दौरान इस शख्स की पतलून से पानी टपकता देखकर सुरक्षकर्मी को शक हुआ। जब उन्होंने उसकी जेब में हाथ डाला, तो सात जिंदा मछलियां मिलीं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के बायोसिक्योरिटी एक्ट के तहत इस शख्स पर मोटा जुर्माना लगाया गया है।