{"_id":"0b813078-ef9c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"man-arrested-for-stealing-56-skulls-from-cemeteries-and-setting-up-a-skeleton-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजियम बनाने के लिए कब्रिस्तान में डकैती","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
म्यूजियम बनाने के लिए कब्रिस्तान में डकैती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसा और नाम कमाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऑस्ट्रिया में म्यूजियम बनाने के लिए एक शख्स ने कहीं और नहीं बल्कि कब्रिस्तान में ही छाका डाल दिया।
विज्ञापन
अपना संग्रहालय खोलने के लिए इस शख्स ने कब्रिस्तान में कब्र खोदकर कई कंकालों के मुंड निकाल लिए और उन्हें अपने घर लेता आया।
10 लाख का है ये कंकाल
पूरे मामले का पता तब चला जब ये शख्स तीन नर मुंड और जांघ की दो हड़िडयों को बाजार में बेचने की कोशिश कर रहा था। बाद में पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके घर से 56 नरमुंड और कई कंकाल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार ये शख्स अपने घर में एक म्यूजियम बनाना चाहता था, जिसके लिए उसने कब्रिस्तान में कब्रों को खोदकर निकाल लिया था। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 37 साल के करियर में उसने पहली बार ऐसा मामला देखा है।
विज्ञापन
लंच बॉक्स की चोरी!
पुलिस ने 47 साल के इस शख्स पर शांति भंग करने का आरोप लगाया है।