{"_id":"048b0684-bd44-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"man-arrested-for-soliciting-prostitute-on-honeymoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागरात पर बीवी को छोड़ वो तलाशने लगा 'वेश्या'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सुहागरात पर बीवी को छोड़ वो तलाशने लगा 'वेश्या'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 16 May 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
सोचिए जरा, कोई हनीमून पर खूबसूरत बीवी के साथ जाए और सुहागरात की सेज छोड़कर वेश्या तलाशने निकल पड़े। फ्लोरिडा में हनीमून मनाने गए मुहम्मद अहमद के लिए बीवी को छोड़कर वेश्या से प्रेम निवेदन करना महंगा पड़ा क्योंकि वेश्या दरअसल एक पुलिसकर्मी निकली।
विज्ञापन
21 साल का अहमद इलिनोइस का रहने वाला है। पिछले हफ्ते वो अपनी बीवी के साथ हनीमून बनाने फ्लोरिडा गया हुआ था। लेकिन नई-नवेली दुल्हन को होटल में ही छोड़कर वो बाहर निकल गया और एक दूसरी औरत को वेश्या समझकर उससे यौन संबंध बनाने के लिए निवेदन करने लगा।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक, यह औरत कोई और नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी थी। दरअसल पोक काउंटी शेरिफ ऑफिस ने वेश्यावृत्ति के खिलाफ चार दिवसीय एक मुहिम चलाई थी।
विज्ञापन
इसके तहत करीब 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया और अहमद भी उन्हीं में से एक था। अहमद और उसकी नई-नवेली दुल्हन चैंपियंस गेट के ओम्नी होटल में ठहरे हुए थे।
जब काफी देर बाद भी अहमद नहीं लौटा तो घबराई दुल्हन ने शेरिफ के एक अधिकारी को बुलाकर उसकी गुमशुदगी के बारे में बताया। पुलिस अधिकारी ने दुल्हन को बताया कि उसके पति को वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस छापेमारी के दौरान जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला सामने आया, उसमें एक युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है। कैलिफोर्निया का 45 वर्षीय यह नेता 14 साल की नाबालिग के साथ सेक्स करने जा रहा था।