फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man arrested for beating wife who refused to have sex with snake

...और नई नवेली बीवी के बिस्तर पर छोड़ दिया सांप

Tue, 02 Jul 2013 01:48 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
man arrested for beating wife who refused to have sex with snake

शादी हुए अभी कुछ दिन ही बीते थे और पति ने उसे किसी और के साथ सोने को कह दिया और 'ये' कोई और नहीं बल्कि एक सांप था।

विज्ञापन


52 साल के मोफत नकोमो ने 29 साल की पत्नी सेकोलिहल नयोनी के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया और कहा कि उसे उसी के साथ सोना पड़ेगा। सेकोलिहल ने जब सांप के साथ सोने से मना किया तो नकोमो उसे बुरी तरह पीटने लगा।

हांलांकि दोनों की शादी हुए अभी महज एक महीना ही बीता है और उस रात से पहले तक दोनों के बीच सब कुछ बेहद सामान्य था।


माई जिम्बाब्वे डॉट कॉम
की खबर के अनुसार, उस रात नकोमो ने सेकोलिहल से कहा कि वो आज उसके साथ नहीं सोएगा। बीवी ने उससे इसका कारण जानने की भी कोशिश की लेकिन नकोमो टाल गया और बस इतना ही कहा कि वो जल्दी ही इसका कारण जान जाएगी।
विज्ञापन


सकुचाई सेकोलिहल ने भी दोबारा पूछना सही नहीं समझा और चुपचाप सोने चली गई। कुछ देर बाद उसे लगा कि उसके बिस्तर पर कोई है, फिर उसे अपने ऊपर किसी ठंडी चीज के होने का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप पर भारी नाजुक सी जान


उसे लगा कि वो कोई सपना देख रही है और ऐसा सोचकर वो दोबारा नींद की आगोश में चली गई। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी ये सोच बदल गई। उसने देखा कि उसके बिस्तर पर एक विशालकाय सांप रेंग रहा है।


सेकोलिहल दौड़ते हुए अपने पति के पास पहुंची और उसे सारी बात बताई। सेकोलिहल को आश्चर्य तब हुआ जब नकोमो ने इस बात को बहुत ही हल्के में लिया।

इतना ही नहीं उसने सेकोलिहल को तुरंत अपने बिस्तर पर लौट जाने को कहा और बोला कि उसे सां के साथ सोना ही पड़ेगा क्योंकि उनकी संपत्ति इसी सांप की वजह से है। जब वो नहीं मानीं तो नकोमो उसे पीटने लगा।

किसी तरह सेकोलिहल ने रात बितायी और अगली ही सुबह उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। नकोमो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed