{"_id":"1e91feb1f268c59a581407a87332c529","slug":"man-arrested-29-times-for-nabbing-trains-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाचोर! ट्रेन और बसें चुराने के लिए 29 बार गिरफ्तार","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
महाचोर! ट्रेन और बसें चुराने के लिए 29 बार गिरफ्तार
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमने आपको एक खबर दी थी कि उत्तर-पश्चिमी रूस में एक चोर ने करीब 82 किलोमीटर लंबी सड़क ही चोरी कर ली।
विज्ञापन
लेकिन ये चोर तो उससे भी एक कदम आगे है, जिसने सड़क पर चलने वाली 29 ट्रेन और बस चोरी कीं।
हालांकि, डेरियस मैकुलम नाम का ये शख्स बसें और ट्रेनें पैसे बनाने के लिए नहीं चुराता, बल्कि ये उसका शगल है। इस नशे का ही कमाल है कि मैकुलम को न्यूयॉर्क की हर सड़क, हर गली और हर पटरी की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
मैकुलम किशोरावस्था से ही कभी कंउक्टर तो कभी क्लीनर बनकर चोरी करता रहा है। अपने इस अजीबो-गरीब शौक की वजह से जिंदगी का एक-तिहाई हिस्सा जेल में काटने वाले मैकुलम ने बताया कि उसे बचपन से ही ट्रेनें बहुत पसंद थीं।
विज्ञापन
उसे सभी रास्ते लगभग याद थे। आठ साल की उम्र में लोग उसके पास रास्ता पूछने आया करते थे।
हालांकि, सुनवाई के दौरान जज ने उसकी चोरी को एक लत माना और कहा कि ऐसा एस्पर्जर्स सिंड्रोम की वजह से है। मैकुलम ने कोर्ट के सामने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है और उसे 15 साल की सजा सुनाई गई है।