{"_id":"2654149c934532fdad50cfc706c1bb8b","slug":"man-arrest-jail-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, जाना पड़ा जेल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बच्चे को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, जाना पड़ा जेल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका की संघीय अदालत ने उड़ान के दौरान डेढ साल के एक रोते हुये बच्चे को थप्पड़ मारने और नस्लवादी टिप्पणी करने वाले एक विमानन कंपनी के कर्मचारी को आठ महीने की कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें एक सांप ने कैसे दबोचा अपना शिकार
अदालत ने अपने फैसले में कहा, 'आपको किसी दूसरे इंसान पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है।' आरोप पक्ष के वकील ने छह महीने की सजा की मांग की थी लेकिन अदालत ने उसे आठ महीने की सजा सुनाई। आरोपी जो रिकी हंडली ने अदालत के सामने अपना अपराध स्वीकार किया और बच्चे की मां से माफी मांगी।
विज्ञापन
हंडली श्वेत नागरिक है जबकि बच्चा अश्वेत है। उसे जेसिका बेनेट नामक श्वेत महिला ने गोद लिया है।
इस स्कूल में हुआ कुछ ऐसा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी
हंडली के वकील ने कहा कि घटना के समय वह नशे में था और अपने बेटे की मौत के कारण भावनात्मक रूप से काफी कमजोर था, इसलिए उसे माफ कर देना चाहिये।
हैरतअंगेजः आसमां से कटे हुए हाथ-पैर की बारिश!
लेकिन अदालत ने सुश्री बेनेट के इस तर्क को स्वीकार किया कि बेटे की मौत हिंसात्मक प्रतिक्रिया का अधिकार नहीं देती। सुश्री बेनेट ने कहा कि चार साल पहले उनके तीन साल के बेटे की मौत हो गयी थी। उस समय उन्होंने इस तरह का व्यवहार नहीं किया था।
विज्ञापन