{"_id":"fb040d92-991f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"man-arrange-fake-attack-on-himself-for-impress-to-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को इंप्रेस करने की खातिर कर दी ऐसी हरकत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
प्रेमिका को इंप्रेस करने की खातिर कर दी ऐसी हरकत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 30 Mar 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। ऐसा ही एक कोशिश एक प्रेम दीवाने ने पहली डेट में कर डाली, लेकिन लेने के देने पड़ गए।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रांत अरकानसस में एक व्यक्ति ने प्रेमिका की नजर में हीरो बनने के लिए खुद पर चाकू का नकली हमला करवाया। लेकिन प्रेमिका को इस नकली हमले की खबर मिल गई और उसने जीवन भर के लिए प्रेमी से नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन
मेट्रो.को.यूके के मुताबिक 26 साल का टेलर सीगल यहां फॉरेस्ट पार्क में अपनी प्रेमिका के साथ डेट पर आया था। अचानक एक हमलावर ने सीगल पर चाकू से हमला कर दिया। प्रेमिका डर कर भाग निकली लेकिन सीगल हीरो की तरह हमलावर का मुकाबला करने लगा।
विज्ञापन
मुकाबले के दौरान सीगल की बाजू और छाती पर चाकू से जख्म भी हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस हमलावर की तलाश करने जा रही थी कि सीगल ने कहा कि हमलावर मेरा मित्र है और ये नकली हमला सीगल के ही कहने पर किया गया था।
यहां तक कि सीगल के बाजू और छाती पर निशान भी नकली थी। इस संबंध में पूछताछ करने के पर सीगल ने बताया कि वो अपनी प्रेमिका की नजर में हीरो बनना चाहता था और इसीलिए उसने अपने मित्र की मदद से नकली हमले की योजना बनाई।
संयोग से ये खबर सीगल की प्रेमिका तक जा पहुंची और उसने सीगल से संबंध तोड़ लिया। प्रेमिका ने कहा कि वाकई पूरी घटना असली लगी और वो काफी डर भी गई थी लेकिन अफसोस, इस घटना से सीगल की छवि हीरो के तौर पर नहीं बन पाई।
प्रेमिका ने लोकल मीडिया से कहा कि वो फरेब करने वाले व्यक्ति के साथ जीवन व्यतीत नहीं कर सकती।