फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man approach police station after dispute with wife

बीवी के जुल्म का मारा, एक बेचारा

Thu, 17 Jan 2013 12:25 PM IST
इंदिरापुरम।
इंदिरापुरम। Updated Thu, 17 Jan 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
man approach police station after dispute with wife
आमतौर पर थाने में पति और ससुराल की सताई औरतें शिकायत करने आती हैं। लेकिन गाजियाबाद के इंदिरापुरम में उलटा मामला देखने को आया। यहां एक आदमी अपनी पत्नी से प्रताड़ना की कहानी सुनाते सुनाते लगाते रो पड़ा। एसएचओ इंदिरापुरम के सामने दुखड़ा सुनाते हुए निजी कंपनी का अफसर थाने में फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन


अफसर ने कहा 'साहब मुझे मेरी बीवी से बचाओ, उसने मेरा और परिवार के सदस्यों का जीना मुश्किल कर दिया है। बात-बात पर झगड़ा करती है और दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने और आत्महत्या की धमकी देती है।'
विज्ञापन


नोएडा की एक निजी कंपनी में तैनात अफसर वैशाली सेक्टर-2 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उसकी शादी 2007 में दिल्ली निवासी एक युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसने उसे और परिजनों को परेशान करना शुरू कर दिया। जरा-जरा सी बात पर झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अफसर का आरोप है कि उसकी पत्नी बात-बात पर मनमानी करती है। जिद पूरी न होने पर वह उसे और परिजनों को प्रताड़ित करती है। रसूखदार मायके वालों की धौंस तो देती है। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने और आत्महत्या करने की धमकी भी देती है। एसएचओ का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed