फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   man allegedly sleeps next to body of deceased girlfriend

गर्लफ्रैंड की डैड बॉडी के साथ कई दिन तक सोता रहा

Sat, 13 Apr 2013 10:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 13 Apr 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
man allegedly sleeps next to body of deceased girlfriend
इसे प्यार कहेंगे या पागलपन, एक व्यक्ति अपनी मृत गर्लफ्रैंड के साथ एक पलंग पर कई दिन तक सोता रहा। काफी समय बाद घरवालों को पता चला तो पुलिस को फोन किया गया।
विज्ञापन


मामला अमेरिका के नार्थ कैरोलीना का है। यहां 44 साल का रेंडल जानसन अपनी गर्लफ्रैंड कार्ला जीन बैगेट के मृत शरीर के साथ उसी के बैडरूम में सोता रहा। बैगेट को घरवालों को शक हुआ तो जांच की गई और ये मामला सामने आया।
विज्ञापन


बैगेट की मां फाइलिस किंग ने बताया कि वो अपनी बेटी और परिवार के साथ एक मोबाइल होम में रहती है। उनकी बेटी बैगेट के साथ उसका ब्वॉयफ्रैंड रेंडल भी रह रहा था। तीन दिन तक जब बैगेट अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उन्हें शक हुआ और ये मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग ने कहा कि उन्होंने कमरे में जाकर बैगेट को देखने का प्रयास किया लेकिन रैंडल ने कहा कि वो सो रही है। रेंडल कभी बैगेट के सोने तो कभी सिगरेट पीने का बहाना बनाकर किंग को कमरे में जाने से रोकता रहा।

आखिरकार किंग ने रेंडल को धमकाया कि वो पुलिस को फोन करने जा रही है। तब जाकर रेंडल ने कमरे का दरवाजा खोला। किंग ने बिस्तर पर पड़ी कार्ला को छूकर देखा तो पता चला वो मर चुकी है।

किंग ने कहा कि रेंडल तीन दिन तक उस कमरे में खाता पीता और सोता रहा जहां उनकी बेटी मृत पड़ी थी।

पुलिस ने बताया कि कार्ला की बॉडी को अस्पताल भेजने के बाद रेंडल को हिरासत में ले लिया गया है। रेंडल का कहना है कि बैगेट अपना कमरा छोड़ना नहीं चाहती थी और इसीलिए वो मरने के बाद भी बैगेट को उसी कमरे में रखना चाहता था।


पुलिस का कहना है कि बैगेट की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है लेकिन इसमें रेंडल का कोई हाथ नहीं लग रहा। बैगेट की मौत किस दिन और किस वक्त हुई, इसका अंदाजा पोस्टमार्टम के बाद होगा लेकिन शुरूआती जांच में लग रहा है कि वो एक सप्ताह पहले मर चुकी थी।

हालांकि रेंडल पर हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है लेकिन हत्या छिपाने के आरोप में उस पर मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed