{"_id":"613f9388-eeca-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"maid-mixed-urine-into-boss-s-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपकी नौकरानी भी तो नहीं मिलाती चाय में पेशाब!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कहीं आपकी नौकरानी भी तो नहीं मिलाती चाय में पेशाब!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 07:26 AM IST
विज्ञापन
दुश्मनी निकालने के बहुत से तरीके आपने देखे होंगे और शायद खुद भी आजमाएंगे होंगे। लेकिन हांगकांग की इस नौकरानी का बदला लेने का तरीका बहुत घिनौना है। हालांकि दुश्मनी थी किस वजह से ये तो साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
एमएसएन न्यूज के अनुसार, 22 साल की ये नौकरानी अपने मालिक को गंदे पानी की चाय पिलाती थी और उस दिन तो हद ही हो गई जब उसने अपने पेशाब से ही चाय बना डाली।
विज्ञापन
जब 44 साल के मालिक ने चाय मुंह में डाली तो उसे कुछ अजब सा लगा और उसने दुर्गंध से अंदाजा लगा लिया कि चाय में पेशाब मिली हुई है।
पेशाब से बनाया केक
विज्ञापन
उसने तुरंत पुलिस को फोन करके घर बुला लिया और सारी बात उन्हें बता दी। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मालिक की सोच सही थी और चाय में पेशाब थी। उसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद अदालत ने नौकरानी तीन साल की कैद सुना दी।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी नौकरानी ने ऐसी हरकत की है। इससे पूर्व यूएई में एक 26 वर्षीय नौकरानी ने अपने मालिक को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा ही काम किया था। न केवल मालिक बल्कि 2010 में एक नौकरानी पर नवजात के दूध में भी पेशाब मिलाने का आरोप लगा था।