{"_id":"ce8b8d74-0623-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"mahatma-thali-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महात्मा थाली’ का स्वाद चखना है तो यहां चले जाइए","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
‘महात्मा थाली’ का स्वाद चखना है तो यहां चले जाइए
लंदन/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Sep 2012 02:12 PM IST
विज्ञापन
अगर आपको महात्मा गांधी थाली का स्वाद चखना है तो भारत नहीं ब्रिटेन जाना होगा। जी हां, ब्रिटेन की राजधानी लंदन के एक रेस्तरां ने सत्य और अहिंसा की प्रतिमूर्ति महात्मा गांधी के खानपान से प्रभावित होकर ‘महात्मा थाली’ की शुरुआत की है। थाली में 12 व्यंजन होंगे। कोल्हापुर में जन्मे मनाली जगताप निहीम और अवॉर्ड विजेता गणपति साउथ इंडियन किचन के मालिक क्लेयर फिशर ने मिलकर इस थाली की शुरुआत की है। उनके मुताबिक थाली में परोसी गई डिश में ताजी सामग्री का प्रयोग किया गया है।
मनाली ने कहा, ‘बहुत से लोगों को नहीं पता है कि बापू खानपान के शौकीन थे। थाली में उनकी पसंद की सामग्री को शामिल किया गया है।’ अवॉर्ड विजेता ग्रॉफिक डिजाइनर मनाली भारत और ब्रिटेन में काम करते हैं।