बीमारी होने से पहले बचा लेगा शरीर में छुपा ये जादुई उपकरण!
किसी बीमारी को अपने तक न आने देने के लिए हम तरह-तरह की सावधनियां बरतते हैं। खुद को फिट रखने की चाह में हम बीमार व्यक्ति से दूर रहने की कोशिश करते हैं, बढ़िया खाते हैं, जिम जाते हैं और योगा करते हैं।
पर, एक बार के लिए जरा सोचिए कि अच्छी सेहत के लिए अगर आपको इन सारी चीजों से बेहतर सिर्फ एक आसान सा आइडिया अपनाने को कहा जाए, तो कैसा़ हो?
टेक्नोलॉजी के इस युग में जैसे सब कुछ मुमकिन है। इसी टेक्नोलॉजी की एक नई देन है ऐसा जादुई उपकरण जो आपको बीमारी होने से पहले ही कर देगा आगाह।
होगा बायोडिग्रेडेबल चिप्स का कमाल
इन चिप्स की ये खासियत है कि शरीर में इंप्लांट करने के बाद आपके बॉडी को लगातार अंदर से मॉनिटर करते रहेंगे। इसे इंप्लांट करा चुके व्यक्ति को इस बात का पहले से ही पता चल जाएगा कि उसे क्या बीमारी होने वाली है।
ये चिप्स बायोडिग्रेडेबल हैं और शरीर में इंफेक्शन होने से पहले ही वो ऐसे सिग्नल को दिमाग तक भेजेंगे जिससे व्यक्ति को बीमारी का पता लग जाएगा।
गल जाऐंगे ये चिप्स
बीमारी का पता बताते ही बीमारी कुछ वक्त बाद ये स्पेशल चिप्स अपने आप शरीर के अंदर गल जाऐंगे।
इनके गलने से शरीर में दर्द भी नहीं होगा और पता भी नहीं चलेगा। आपको बता दें कि ये चिप्स बुखार, खास तरह के टिशू की बढ़त को ट्रैक करेंगे।
यही नहीं, अगर आप किसी बीमारी के लिए दवाइयां ले रहें हैं, तो भी ये चिप्स बताएंगे कि शरीर को आखिर कितना फायदा हुआ।