फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   'luxury' eco camp that pitches up in antarctic

अंटार्टिका में लें 'इको होम' की गर्माहट का लुत्फ

Fri, 04 Jan 2013 01:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 04 Jan 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
'luxury' eco camp that pitches up in antarctic
हिम युग में लोग कैसे रहते होंगे, इस बात का अंदाजा तभी होगा जब आप खुद बर्फीली जगह पर रहें। कुछ ऐसा ही रोमांच महसूस करने के लिए लोग दक्षिणी ध्रुव पर बसे अंटार्टिका में 'इको होम' में आशियाना बनाकर हिम युग का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


अंटार्टिका में 2000 फीट की ऊंचाई पर बर्फीली नदी के किनारे दर्जनों टैंपरेरी 'इको होम' बनाए गए हैं। अंदर से गर्म और आक्सीजन युक्त ये इको होम बर्फ में व्यक्ति के आराम की हर सुविधा को समेटे हुए हैं। देखने में सफेद बॉल की तरह लगने वाले ये इको होम अंदर बड़े से स्टोव के जरिए लगातार गर्माहट से भरे रहते हैं।
विज्ञापन


इस तरह के पॉड अफ्रीकन सफारी के दौरान भी बनाए जाते थे। लेकिन गर्माहट के हिसाब से ये होम हिमद्वीप में रहने के लिए बहुत कारगर साबित हुए हैं।  

डेलीमेल में छपी खबर के अनुसार फ्रेमलेस और फाइबर ग्लास से बने ये इको होम कंपोजिट पैनल से बने हैं जो एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में काम में लाया जाता है। इन पैनलों से बने पॉड बेहद सुरक्षित और आरामदायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक इको पॉड में दो सिंगल बैड, छोटा सा किचन और वाशरूम है। यही नहीं यहां लिखने पढ़ने के लिए स्टडी टेबल भी लगाई गई है। ये घर पूरी तरह से इको फ्रैंडली हैं। किचन में आपको सीफूड के साथ साथ इंगलिश फूड भी मिलेगा। यही नहीं शैंपेन का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।


तीन दिवसीय 'व्हाइट डेजर्ट सफारी' ऑफर के  तहत पर्यटकों को केप टाउन से पांच घंटे की उड़ान के तहत अंटार्टिका के भीतरी इलाके ड्रोनिंग मॉउड लैंड में पहुंचाया जाता है। अक्तूबर और नवंबर के महीने में ये कैंप लगाए जाते हैं। कैंपों से निकला कचरा कैंप खत्म होने के बाद केप टाउन में पहुंचाया जाता है। यहां रहने का प्रति व्यक्ति शुरूआती चार्ज 20 हजार डॉलर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed