{"_id":"2d05d28a-5564-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lovers-shelter-in-love-commondo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव कमांडो की शरण में प्रेमी गुरु-शिष्या","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
लव कमांडो की शरण में प्रेमी गुरु-शिष्या
बुलंदशहर/अमर उजाला ब्यूरो।
Updated Thu, 03 Jan 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
प्यार किया तो डरना क्या। शायद यही बात प्रेमी गुरुजी ने अपनी प्रेमिका शिष्या को सिखाई होगी। तभी तो प्रेम में पड़े गुरु शिष्या घरवालों की नजर से बचकर भाग निकले और पहुंच गए लव कमांडो की शरण में। मामला खुर्जा का है, घरवाले प्रेमियों की खोज में लगे हैं और प्रेमी जोड़ा अपने प्यार को बचाने की खातिर लव कमांडो की शरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन
लव कमांडो के चेयरमैन ने छात्रा के तीन साल पहले शिक्षक से विवाह करने का दावा किया है। उनका कहना है कि छात्रा बालिग है, उसे अपनी स्वेच्छा से शादी करने का अधिकार है। जबकि परिजन छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
खुर्जा कोतवाली के पीछे रहने वाली एमएससी की छात्रा की 9 दिसंबर को गोद भराई की रस्म अदायगी हुई थी। 19 जनवरी को हरियाणा से उसकी बारात आनी थी। 24 दिसंबर को छात्रा बाजार गई थी, इसके बाद वह घर नहीं लौटी। रिश्तेदारों के घर तलाशने के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप था कि कालोनी में रहने वाले एक अधेड़ शिक्षक ने उसे अगवा कर लिया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि गुरु-शिष्या लव कमांडो की शरण में है। जबकि परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हो रही है। 19 जनवरी को छात्रा की हरियाणा से बारात आनी है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को छात्रा को बरामद कर कोर्ट में बयान कराने चाहिए। अगर छात्रा लव कमांडो की शरण में है तो उन्हें छात्रा के एक बार परिजनों से मिलवाना चाहिए।