फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   lover went for movie and stuck their daughter in to cage

मूवी देखनी थी, बच्ची को कर गए पिंजरे में कैद

Thu, 31 Jan 2013 10:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 31 Jan 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
lover went for movie and stuck their daughter in to cage

कुछ लोगों को मूवी का जबरदस्त शौक होता है। लेकिन अमेरिका में एक महिला को मूवी देखने का ऐसा चस्खा चढ़ा कि उसने अपनी गोद ली हुई बेटी को ही पिंजरे में कैद कर दिया। इस महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर आठ साल की गोद ली हुई बच्ची को लकड़ी के पिंजरे में कैद कर दिया और अपने सगे बच्चों को साथ लेकर पिक्चर देखने चली गई।

विज्ञापन


लॉस एंजलिस की पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बच्चों के साथ क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की उम्र आठ साल है और महिला ने उसे गोद लिया था। महिला के तीन और बच्चे हैं जिन्हें वो अपने साथ मूवी देखने ले गई थी।
विज्ञापन


न्यू मैक्सिको के ला क्रूसेज में 33 वर्षीय सिंडी पैट्रियाकार्यस और उसके 37 वर्षीय प्रेमी एडमंड गोंजालेस को मूवी देखने का शौक था। इस बार भी उन्होंने मूवी देखने का प्लान बनाया और अपनी आठ साल की बेटी को उनके मोबाइल चालित घर में निर्मित लकड़ी के पिंजरे में बंद कर दिया। यह पिंजरा 29 इंच चौड़ा, 60 इंच लंबा और 49.5 इंच ऊंचा था। गजब की बात ये रही कि ये लोग अपने बाकी तीन बच्चों को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंडी का पूर्व पति भी मूवी देखने गया था। बात तब खुली जब सिंडी के पूर्व पति ने इस बात पर गौर किया कि सिंडी के तीन बच्चे तो साथ हैं लेकिन गोद ली गई बच्ची नहीं है। सिंडी के पति ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर पहुंचने पर देखा कि वहां अंधेरा है और शायद उसमें कोई नहीं है।


लगभग एक घंटा बाद पैट्रियाकार्यस घर लौटी और तब पुलिस घर में घुस पाई। घर की तलाशी लेने पर एक पुलिस अधिकारी को बेडरूम के एक तरफ  लकड़ी का बना एक बड़ा पिंजरा मिला, जिसमें उसकी बेटी कैद थी। लड़की को पिंजरे से बाहर निकाला गया और उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed