फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   love harmon remain man far from atract to other women

पराई औरतों से दूर रखता है 'लव हार्मोन'

Mon, 19 Nov 2012 12:43 PM IST
लंदन।
लंदन। Updated Mon, 19 Nov 2012 12:43 PM IST
विज्ञापन
love harmon remain man far from atract to other women

शादी की मजबूती के लिए यह बहुत जरूरी है कि पति किसी पराई औरत पर मोहित न हो। हर औरत ये प्रयास करती है कि किसी तरह पति दूसरी औरत पर आकर्षित न हो जाए। ऐसा होने पर शादीशुदा जिंदगी में ग्रहण लगना पक्का है क्योंकि पदि का दूसरी औरत को पसंद करना एक रिश्ते की बुनियाद को हिला देता है। इसी बुनियाद को मजबूत करने का काम 'लव हार्मोन' ऑक्सीटोसिन करता है। एक अध्ययन की मानें तो यह हार्मोन ही अपने प्यार को लेकर संजीदा पुरुषों को परायी औरतों की ओर आकर्षित होने से रोकता है।

विज्ञापन


जर्मनी के शोधकर्ताओं ने पाया कि ऑक्सीटोसिन वाले स्प्रे का इस्तेमाल करने के बाद पुरुष अनजान आकर्षित महिलाओं से करीब चार से छह इंच तक की दूरी बनाकर रखते हैं। दिलचस्प बात है कि इस स्प्रे का उन पुरुषों पर कोई असर नहीं हुआ जो किसी रिश्ते में नहीं थे।
विज्ञापन


बॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डॉक्टर रेने हर्लमैन ने कहा शोध के नतीजों से पता चला है कि यह हार्मोन पुरुषों को अपने साथी के प्रति वफादार बनाता है। वैसे इंसानों में ऑक्सीटोसिन को माता, पिता और बच्चों के बीच रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने और दंपति के बीच खटास कम करने एवं विश्वास बढाने में मददगार माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार अब तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ऑक्सीटोसिन लेने वाले दंपती के रिश्ते को बरकरार रखने में इसका किस हद तक योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed