{"_id":"2c40e834-b226-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"lost-egyptian-city-revealed-after-1-200-years-under-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां दबा है 1200 साल पहले गायब हो चुका शहर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यहां दबा है 1200 साल पहले गायब हो चुका शहर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Wed, 01 May 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन 1200 साल पहले गायब हो चुका इजिप्ट का एक पूरा शहर समुद्र के भीतर दफन है।
विज्ञापन
पुरातत्ववेत्ताओं ने अथक मेहनत के बाद भूमध्य सागर के गर्भ में सो रहे 1200 साल पुराने शहर हेराकलिओन के अवशेष दुनिया के सामने लाने में सफलता पाई है।
हालांकि इस शहर के समुद्र में होने के संकेत 2000 में एक फ्रांसीसी पुरातत्ववेत्ता ने दिए थे। कई सालों की अथक मेहनत के बाद आखिरकार समुद्र में दब चुके इस शहर के अवशेष मिलने आरंभ हो गए हैं।
ऐतिहासिक कथाओँ में इजिप्ट के इस बंदरगाह शहर और इसकी खूबसूरती का उल्लेख मिलता है लेकिन 1200 पहले इसका नामों निशान मिट गया। लेकिन अब समुद्र की भीतर मिले इस शहर की खोज से उस काल की विभिन्न उपलब्धियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सूत्रो के मुताबिक अबूकर खाड़ी में एलेक्जेंड्रिया के नजदीक भूमध्य सागर में समुद्र तल से तीस फीट नीचे खुदाई करने पर इस शहर के अवशेष मिलने आरंभ हुआ। इससे संकेत मिलता है कि शायद समुद्र में सुनामी आने के कारण यह शहर समद्र में दफन हो गया होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में बन रही एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म में दिखाया गया है कि तेरह साल की खुदाई के दौरान किस तरह उस शहर की सभ्यता और संस्कृति के दर्शन हुए।
यहां मिल रही चीजों से पता चलता है कि यह शहर पहले न केवल अन्तरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र था बल्कि धार्मिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण था।