{"_id":"b9dda1e4-e3dd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lost-ball-became-dangerous-for-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम हुई बॉल और कुत्ते की जान पर बन आई","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गुम हुई बॉल और कुत्ते की जान पर बन आई
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मालिक के साथ बॉल से खेलना एक कुत्ते को इतना भारी पड़ा की उसकी जान पर बन आई। हालत इतनी खराब हुई की कुत्ते का ऑपरेशन तक करना पड़ा।
विज्ञापन
ब्रिगटन में रहने वाली आना अपने पालतू कुत्ते पैक्स के साथ पार्क में टेनिस बॉल खेल रही थीं। जब वह वापस आने लगी तो कुत्ते के पास बॉल नहीं थी।
उस समय आना को लगा की बॉल कहीं खो गई है और वह घर आ गई। इस घटना के बाद पैक्स की हालत खराब होने लगी। उसने खाना छोड़ दिया और बहुत कमजोर हो गया।
एक हफ्ते के बाद पैक्स की हालत इतनी बुरी हो गई की आना को उसे लेकर अस्पताल भागना पड़ा।
आना पैक्स को अस्पताल ले गईं जहां एक्स-रे करने पर पता चला कि उसके पेट में बॉल है।
डॉक्टर ने जल्द ही उसका ऑपरेशन करने की सलाह दी। सर्जरी कर पैक्स के पेट से बॉल निकाली गई और उसकी जान बच गई।