फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   london man failed his driving test 107 times and make record

वो अनजाने में बना बैठा बेवकूफी भरा 'रिकार्ड'

Wed, 20 Feb 2013 03:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 20 Feb 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
london man failed his driving test 107 times and make record

कुछ लोग जुनून और मेहनत के बल पर नए नए रिकार्ड कायम करते हैं। लेकिन कई बार न चाहने पर भी रिकार्ड बन जाते हैं। ऐसा ही एक अनचाहा रिकार्ड लंदन के एक ड्राइवर ने अनजाने में बना डाला है।

विज्ञापन


लंदन के 28 साल के एक महाशय ने ड्राइविंग टेस्ट में 107 बार फेल होकर रिकार्ड बना दिया है। हालांकि ये व्यक्ति ड्राइविंग टेस्ट की असफलता से इतना दुखी है कि नाम तक नहीं बताना चाहता। लेकिन अनजाने में ही सही उसने एक विश्व रिकार्ड तो बना ही डाला है।
विज्ञापन


लंदन के AA ड्राइविंग स्कूल के आंकड़ों के अनुसार इस व्यक्ति ने ड्राइविंग के लाइसेंस के लिए 107 बार थ्योरी का एक्जाम दिया लेकिन अभी तक पास नहीं हो पाया है। एक टेस्ट के लिए परीक्षार्थी को 31 डॉलर का शुल्क चुकाना पड़ता है और ये ड्राइवर साहब अभी तक कुल 3, 317 डॉलर रुपए खर्च कर चुके हैं लेकिन पास होने का सपना पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार 57 मिनट के इस मल्टीपल च्वाइस एक्जाम और हेजार्ड परसेप्शन का एक्जाम होता है। इन दोनों में पास होने के बाद प्रेक्टिकल भी पास करना पड़ता है। प्रेक्टिकल टेस्ट में 62 रुपए का शुल्क देना होता है।


इससे पिछली बार फेल होने का रिकार्ड 40 वर्षीय एक ड्राइवर के नाम था जो 37 बार प्रयास करने के बाद टेस्ट पास कर पाया।

AA ड्राइविंग स्कूल के प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि यहां थ्योरी टेस्ट के लिए लोग कई बार प्रयास करते हैं लेकिन यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार ही काम कर पाता है। प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि कई लोगों को लगता है कि टेस्ट मुश्किल और गैरजरूरी है लेकिन स्कूल जानता है कि एक बार टेस्ट पास करने के बाद आपके पास ड्राइविंग की आजादी और सीखने का सकून है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed