{"_id":"9b5a46c8-74cf-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"live-tv-show-became-stage-of-fighting-in-lebnon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब लाइव शो में चलने लगे लात और घूंसे","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब लाइव शो में चलने लगे लात और घूंसे
बेरूत।
Updated Tue, 12 Feb 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो टीवी पर ज्लवंत मुद्दों पर आपने तीखी बहस होती देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी लाइव शो पर बहस के दौरान लात घूंसे चलते देखे है? जी हां लेबनान में सीरिया के मुद्दे पर हो रही बहस इतनी तल्ख हो गई कि दोनों पक्षों के लोग हाथापाई पर उतर आए। उस समय करोड़ों लोग इस बहस को टीवी के जरिए लाइव देख रहे थे।
लेबनान के अल मनार टीवी चैनल पर सीरिया संकट को लेकर तीखी बहस जारी थी। सीरिया मसले पर दोनों ही पक्षों की तरफ से मेहमान आए हुए थे और संयत तरीके से बहस के पक्ष रखे जा रहे थे।
तभी एक बेहद तल्ख प्वाइंट पर बहस छिड़ी और भावुक होकर एक मेहमान अपना आपा खो बैठा। उसने दूसरे पक्ष के लोगों को पहले तो गालियां देनी शुरू कर दी। इस दौरान एंकर ने उससे शांत होने की अपील की। लेकिन इस पर भी मेहमान का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ और उसने सामने रखे पानी के गिलास को दूसरे मेहमान पर दे मारा।
विज्ञापन
तब तक दूसरा मेहमान भी हरकत में आ चुका था। हाथापाई शुरू हुई और पहले मेहमान ने दूसरे मेहमान पर लात और घूंसे चलाने शुरू कर दिए। दूसरे मेहमान ने भी जमकर अपनी भड़ास निकाली और पहले मेहमान पर जमकर जूतमपैजार की।
इस सबके बीच एंकर का बुरा हाल था। उसने दोनों ही पक्षों को रोकने का भरसक प्रयत्न किया लेकिन दोनों मेहमान गुस्से पर काबू पाने में नाकाम रहे। खास बात ये रही कि इस दौरान शो का प्रसारण होता रहा और करोड़ों लोग इस लाइव फाइटिंग को देखते रहे।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सीरिया मसले पर इससे पहले भी लाइव शो में हिंसा हो चुकी है। 2011 में सीरिया मसले पर लाइव बहस के दौरान लेबनान के एक मंत्री मुस्तफा अलाउस ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया था।