फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   live bull is hung from a tree for luck

पेड़ पर टांग देते हैं सांड ताकि...

Tue, 16 Jul 2013 12:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Jul 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
live bull is hung from a tree for luck

चीन की सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इसी लिहाज से यहां तरह-तरह की परंपरा और रीति-रिवाज भी हैं। जिनमें से कुछ तो आपको आकर्षित करते हैं लेकिन कुछ को देखकर आप भौंचक रह जाते हैं, और अनायास ही आपके मुंह से निकल पड़ता है कि ये क्या हो रहा है...?

विज्ञापन


चीन की डोंग प्रजाति के लोग पिछले चार सौ सालों से इस परंपरा का निर्वाह करते आ रहे हैं। डोंग समुदाय के लोग सौभाग्य के लिए एक जिंदा सांड को पेड़ पर टांग देते हैं और उसे तभी नीचे उतारा जाता है, जब सांड की मौत हो जाती है।
विज्ञापन


जानवरों संग सेक्स का रिवाज
विज्ञापन
विज्ञापन


डोंग लोगों का मानना है कि ऐसा करने से अकूट धन-धान्य होता है। दिलचस्प बात ये है दक्षिणी चीन की इस करीब 400 से 500 साल पुरानी परंपरा को देखने लोग दूर-दराज से आते हैं। लोगों के लिए ये कौतुहल का विषय होता है।


डेली मेल की खबर के अनुसार, चीन के बाओजियांग गांव में लोग ऐसा करने से खुद को भाग्यशाली समझते हैं। सबसे पहले सांड को पूरे इलाके में घुमाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर-घर घूमकर ये सांड दुर्भाग्य जमा करता है। इसके बाद सूली के लिए एक मजबूत पेड़ का चुनाव किया जाता है। सांड़ को लाल रंग के फूलों से सजाया-संवारा जाता है।

शेर की नीयत हुई खराब

चीनी कैलेंडर के मुताबिक, हर साल दो जून को इस परंपरा का निर्वाह किया जाता है। इसे देखने के लाखों लोग जमा होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे देखने वालों पर सौभाग्य बरसता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed