फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   liplock kiss in ankara

...ताकि कायम रहे 'चुंबन का हक'

Tue, 28 May 2013 03:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 28 May 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
liplock kiss in ankara
सड़क पर कोई चुंबन लेता दिखे तो सैंकड़ों जोड़ी आंखें उस दृश्य पर टिक जाती हैं। लेकिन तुर्की की राजधानी अनकारा के पास एक नहीं दर्जनों जोड़ों ने लिप लॉक करके प्रशासन को असमंजस में ला दिया।
विज्ञापन


ये जोड़े दरअसल प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थल पर चुंबन के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। कानून का विरोध करते हुए ये जोड़े अनकारा के पास बने एक सबवे में 'लिप लॉक' करने लगे।
विज्ञापन


पिछले ही सप्ताह सबवे के अधिकारियों ने घोषणा की थी कि सबवे में चुंबन न करें और सार्वजनिक स्थल पर मर्यादापूर्ण व्यवहार का पालन करे। इसके बाद सिक्योरिटी कैमरों में चुंबन करते पाए गए जोड़ों पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित तौर पर सबवे पार करने वाले जोड़ों को इस नियम पर खास आपत्ति है। इनका तर्क है कि प्यार का इजहार करने में रोक नहीं लगनी चाहिए। इनका कहना है कि सरेआम गले लगाने या चुंबन करने से कोई मर्यादा भंग नहीं होती और इस नियम की आड़ में किसी जोड़े को तंग नहीं करना चाहिए।

इस कार्रवाई के खिलाफ सबवे में चुंबन करते जोड़ों को देखकर आस पास के लोग भी काफी उत्साहित थे। वो तालियां बजा बजा कर इनको प्रोत्साहित कर रहे थे। कई लोगों ने हाथ में 'फ्री हग' के पोस्टर भी ले रखे थे।


सबवे के बाहर कट्टरपंथी संगठन के सदस्य इन जोड़ों के कथित 'बेशर्म व्यवहार' का विरोध कर रहे थे। संभावित टकराव की आशंका को देखते हुए सबवे पर पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed