फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   lioness puts forward her paws to lady's shoulder to get a selfie clicked

कोई और नहीं, शेरनी है इस महिला की दोस्त!

Tue, 04 Mar 2014 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
lioness puts forward her paws to lady's shoulder to get a selfie clicked

खतरनाक जानवरों को देखकर हम अपनेआप को हमेशा उनसे दूर रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन देखिए एक शेरनी और महिला की ऐसी दोस्ती जो आपकी सोच को बदलकर रख देगी।

विज्ञापन


साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के नजदीक स्थित शेरों के जंगल में घूमने आई 42 वर्षीय लीना जेक से शेरनी की इतनी अच्छी दोस्ती हुई कि उसने न सिर्फ उसके साथ प्यार भरे पल बिताए बल्कि यकीन से बेहद अलग उस शेरनी ने जेक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
विज्ञापन


आठ महीने की इस शेरनी के जानलेवा दांत तो किसी को भी डरा दें, लेकिन इस शेरनी ने तो जेक को गले तक लगा लिया और उसे चूमने भी लगी।

तस्वीर में शेरनी ने बड़े प्यार और अपनेपन के साथ जेक के कंधे पर अपने पंजे रखकर तस्वीर खिंचवाई है।

कुछ ही पलों में जेक और शेरनी की दोस्ती इतनी अच्छी हो गई कि शेरनी ने अपना प्यार दिखाते हुए जेक के बाएं कान को चाटा भी।

एक टूरिस्ट और शेरनी के इस अनोखे प्यार को जेक के पति क्रिस ने कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed