फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   lioness_cub_river

जबड़े में बच्चा! क्या शेरनी अपने ही बच्चे को खा रही है?

Sat, 08 Mar 2014 03:51 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
lioness_cub_river
ग्रीस के वन्यजीव फ़ोटोग्राफ़र किरियाकोस कज़िरास ने हाल ही में देखा कि एक शेरनी कीनिया के मसाई मारा में अपने बच्चे के साथ एक उफ़नती नदी को पार कर रही है।
विज्ञापन

जबड़े में था बच्चा

lioness_cub_river
अपने बच्चे को दांतों में दबाए ये शेरनी नदी के दूसरी ओर अपने परिवार के बाकी के सदस्यों से मिलने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक जीवन जीते हैं शेर

lioness_cub_river
सही मायनों में बिल्ली परिवार के जीवों में शेर ही पूरी तरह से सामाजिक होते हैं। एक दूसरे से संबंधित शेरनियां साथ-साथ रहती हैं जबकि शेर अक्सर ख़तरनाक और कभी-कभी गंभीर लड़ाइयों में उलझे रहते हैं।
विज्ञापन

शांत लेकिन रात में शिकारी

lioness_cub_river
शेरनियां अक्सर रात में शिकार करती हैं, उनके शिकार होते हैं हिरण, ज़ेब्रा और दूसरे जंगली जानवर।

अधिकतम सहवास

lioness_cub_river
शेरनियां पूरे साल बच्चों को जन्म देती हैं और ऐसा माना जाता है कि हर वो बच्चा जो जन्म लेता है और एक साल से ज़्यादा जीता है उसके लिए शेर करीब 3,000 बार सहवास करते हैं।

नदी से रिश्ता

lioness_cub_river
शेरों का क्या नदी से भी कोई संबंध है? तंज़ानिया में 45 साल तक चले एक अध्ययन से तो यही लगता है। इस अध्ययन के मुताबिक शेरों का वो कुनबा जो प्रजनन में सबसे ज़्यादा कामयाब होता है उसका क्षेत्र अक्सर नदियों के संगम के बेहद करीब होता है।

अच्छे प्रजनन की वजह

lioness_cub_river
शायद अच्छे प्रजनन के पीछे वजह ये है कि इन इलाकों में साल भर पानी रहता है, शिकार के मौके होते हैं। इस तरह के कीमती इलाकों के लिए किसी कुनबे को मज़बूत सुरक्षा की ज़रूरत होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed