ये तस्वीर देखिए, एलियनों ने जला रखी है टार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा हमेशा ही इस बात पर नजर रखता है कि पृथ्वी के अलावा कौन सी ऐसी जगहें हैं जहां पर जीवन संभव हो सकता है।
इस मामले में मंगल ग्रह का नाम सबसे आगे आता है। वहां मिले बर्फ के हिस्से इस बात का संकेत देते हैं कि वहां पानी है।
अब एक नए खुलासे ने लोगों को इस बात पर और भी यकीन करने का मौका दिया है कि वहां कुछ तो है जिससे जीवन संभव है।
एक नई खोज
नासा ने मंगल गृह पर क्योरिसिटी रोवर नाम का यान भेजा था। मंगल ग्रह पर वो सालों से चक्कर काटकर वहां की तस्वीरें धरती पर भेज रहा था।
क्योरिसिटी रोवर नाम के इस यान ने हाल ही में मंगल ग्रह पर दूर एक जगह से निकलती लाइट की तस्वीर खींची है।
एक यूएफओ ब्लॉगर का कहना है कि इस लाइट जैसी चमकती हुई चीज का दिखना ये संकेत देती है कि वहां जीवन संभव हो सकता है।
कुछ भी हो सकता है
मंगल ग्रह पर दूर लाइट का संकेत पर वैज्ञानिकों का कहना है कि वो तस्वीर खींचन में यान की गलती भी हो सकती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा पहले भी कई बार हुआ है जब यान की भेजी गई तस्वीरों को गलत समझा गया है।
लेकिन अगर ये सही हुआ तो इसका सीधा मतलब होगा कि वो एक यूएफओ हो सकता है जिसमें एलियंस रहते हैं।