{"_id":"59f9181e-fd86-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"life-in-fear-of-something-cave-likely-to-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर के साए में जिंदगी, कहीं सिर पर ही गिर जाए 'वो' सुरंग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
डर के साए में जिंदगी, कहीं सिर पर ही गिर जाए 'वो' सुरंग
अंतरराष्ट्रीय सीमा (चिलयारी पोस्ट से)/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Sep 2012 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी गोलियों की आवाज तो कभी अपने ही सैनिकों की कड़ाई का सामना करने वाले चिचवालगांव के लोगों में अब एक नया डर समा गया है। कहीं उनके खेत या घर के नीचे से पाकिस्तानी सुरंग तो नहीं गुजर रही। यह खौफ गांव के बुजुर्ग और अधेड़ उम्र के लोगों के चेहरों में देखने को मिला, जो गांव के ही किसान सुखदेव के खेत में पाकिस्तानी सुरंग देखने के बाद डरे सहमे हैं।
लोगों में सुरंग को लेकर खौफ तो है ही, इस बात का भी डर है कि कहीं उनका खेत या घर सुरंग के ऊपर आ जाता है तो उन्हें अगले कई दिनों तक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मसलन, यदि उनके खेत में खुदाई है तो वहां लगी गेहूं और मक्की की फसल बर्बाद हो जाएगी। यदि उनका घर सुरंग के ऊपर आता है तो हो सकता है कि उनकी छत सिर से न हट जाए।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से सुरंग की जांच कर रही बीएसएफ टीम को अभी तक कोई ठोस सुराग न मिलने के कारण अब सेना के विशेषज्ञों को दिल्ली से बुलाया जा रहा है, जो सुरंग की जांच करेंगे। इसके बाद हो सकता है कि कई खेत और इलाके के घर भी इस सुरंग के ऊपर आ सकते हैं। गांव के लोग कहते हैं, ‘दुश्मनों की हर चाल की जांच होनी चाहिए, लेकिन जांच के दौरान ग्रामीणों को होने वाले नुकसान का भी उचित आंकलन किया जाना चाहिए, ताकि गरीबों की रोजी रोटी ही खत्म न हो जाए।’