{"_id":"e56192f0-3080-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"letter-reach-right-address-after-50-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 साल बाद सही पते पर पहुंची चिट्ठी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
50 साल बाद सही पते पर पहुंची चिट्ठी
म्यूनिख।
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल और ईमेल के जमाने में एक व्यक्ति उस समय हैरान रह गया जब उसे अपने घर के दरवाजे पर पचास साल पहले भेजी गई चिट्ठी मिली। आधी शताब्दी बाद मिली इस चिट्ठी से जर्मनी का ये नागरिक बहुत खुश है। चिट्ठी इस व्यक्ति को 13 मार्च 1963 में लिख कर भेजी गई थी जो आधी शताब्दी बीतने के बाद सही पते पर पहुंच पाई।
विज्ञापन
जर्मनी के एक व्यक्ति का पत्र ब्रिटेन में उसके मित्र के पास करीब आधी शताब्दी के बाद आखिरकार अपने गंतव्य तक पहुंच गया। जैसन और अन्ना क्वांजबट्री जर्मनी से भेजा गया पत्र मिलने के बाद आश्चर्यचकित रह गए जब उन्होंने इसे अपने बर्कशायर के मैडेनहेड स्थित घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ पाया।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार इस पोस्टकार्ड को बान के करीब बेड गोड्सबर्ग से 13 मार्च 1963 को प्रेषित किया गया था। हालांकि यह पत्र इस दंपति ने 71 वर्षीय डेरेक लेविस को पहुंचा दिया है। यह पत्र इन्हीं को संबोधित था। डेरेक पहले इसी पते पर रहते थे।
विज्ञापन