फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   lamo the sheep thinks she is dog

खुद को कुत्ता समझती है ये सयानी भेड़

Fri, 26 Apr 2013 09:15 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 26 Apr 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
lamo the sheep thinks she is dog

एक हादसे में हीरो के याददाश्त खोने की कहानी तो आपने फिल्मों में देखी ही होगी। लेकिन हादसे के बाद एक भेड़ खुद को कुत्ता समझने लगे तो आप क्या कहेंगे।

विज्ञापन


जी हां एक सड़क हादसे में बचाई गई भेड़ लेमो खुद को कुत्ता समझने लगी है। ये भेड़ कुत्तों की तरह व्यवहार करती है और यहां तक कि भौंकने की कोशिश भी करती है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं लेमो अपनी ही प्रजाति यानी भेड़, बकरी और खरगोशों के पीछे दौड़ती है और उन पर हमले की कोशिश करती है।

कहीं बाहर जाने पर लेमो कुत्ते की तरह जमीन से नाक रगड़ कर सूंघती है और गुर्राती है।

लेमो की मालकिन जेनिफर जोन्स ने बताया कि उन्हें यह भेड़ एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद मिली थी।

जेनिफर वेनेटोर में रॉकफील्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर चलाती हैं। जेनिफर को जब भेड़ सौंपी गई तब वो नवजात थी।

जेनिफर ने भेड़ को बच्चों की तरह पाला और अपने तीन कुत्तों के साथ उसे रखा।

जेनिफर ने बताया कि वो लेमो को पीने के लिए दूध देती थी। भेड़ कुत्तों के साथ बड़ी हुई और खुद को कुत्ता समझने लगी।

जेनिफर के मुताबिक लेमो दूसरी भेड़ या बकरियों के साथ झुंड बनाकर नहीं रहती। ये कुत्तों के साथ उछलकूद करती है और बकरियों को खदेड़ती है। ये भौंकने का प्रयास करती है और पिछले पैरों पर उचक उचक कर अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेमो की हरकतें देखकर आस पास के लोग मान बैठे हैं कि भेड़ की याददाश्त खो चुकी है। कई लोगों का मानना है कि हादसे में घायल होने के बाद लेमो की मेमोरी चली गई और वो कुत्तों के बीच रहते हुए खुद को कुत्ता समझने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed