{"_id":"75898ba5dbbb023344d53f31f804e106","slug":"lab-grown-beef-burger","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब में बने इस बर्गर की कीमत है 2 करोड़ रुपए","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
लैब में बने इस बर्गर की कीमत है 2 करोड़ रुपए
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्टफूड रेस्टोरेंट में बैठकर आपने बर्गर तो कई बार खाए होंगे लेकिन उसकी कीमत करोड़ों में तो बिल्कुल भी नहीं रही होगी।
विज्ञापन
लंदन में अगले हफ्ते एक ऐसा ही बर्गर पेश किया जाएगा जिसके 2 करोड़ 27 लाख रुपये में बिकने की उम्मीद है। खास बात ये है कि इस बर्गर में इस्तेमाल होने वाला मांस प्रयोगशाला में विकसित किया गया है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बर्गर को गाय की स्टेम सेल को प्रयोगशाला में विकसित करके बनाया गया है।
नीदरलैंड में मासट्रिच्ट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का मानना है कि इसे मांस उद्योग में पैदा होने वाली समस्याओं को काबू किया जा सकेगा। उनका कहना है कि अगर मीट उद्योग के लिए कुछ नहीं किया गया तो भविष्य में मीट खाना काफी महंगा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले गाय की त्वचा से एक स्टेम सेल निकालते हैं। उसके बाद उसे पोषक द्रव्य में डाल देते हैं और उसे तब तक डाले रखते हैं जब तक वो विघटित नहीं होने लगता है। हालांकि ये एक लंबी और महंगी प्रक्रिया है लेकिन विकल्प के तौर पर ये काफी कारगर है।
विज्ञापन
एक स्टेम सेल को दुकान तक पहंचाने में करीब 6 दिन का समय लगता है।