फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Kuwait man demands forensic test to confirm wife’s virginity

शक्की शौहर ने मांगा 'वर्जिनिटी' का सुबूत

Sat, 01 Jun 2013 12:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Jun 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
Kuwait man demands forensic test to confirm wife’s virginity

शक का कोई इलाज नहीं और शक जब पति-पत्नी के बीच हो तो अच्छे-अच्छे परिवार बर्बाद कर देता है। आपने शक्की पति और शक्की पत्नी के कई किस्से सुने होंगे लेकिन कुवैत का ये किस्सा वाकई चौंकाने वाला है।

विज्ञापन

 
जहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी के कौमार्य की फॉरेंसिक जांच करने की मांग की है। उसे शक है कि उसकी पत्नी की कौमार्यता शादी के पहले ही भंग हो चुकी है।
विज्ञापन


इस शख्स ने अदालत में अपनी बेगम से तलाक के लिए अर्जी डाली है। जिसके मुताबिक वो वर्जिन नहीं है और न ही पांच वक्त की नमाज अदा करती है। उसे न तो लोगों से बातचीत करने का तरीका पता है और न ही सलीका। पति का कहना है कि उसे शक है कि उसकी वर्जीनिटी बहुत पहले ही भंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पत्नी की फॉरेंसिक जांच कराए जाने की मांग की है। जिससे पता चल सके कि वो वर्जिन है या नहीं और अगर ये साबित हो जाता है कि वह पहले भी किसी के साथ संबंध बना चुकी है तो वो उसे छोड़ देगा और अपनी संपत्ति से बेदखल भी कर देगा। इतना ही नहीं धोखा दिए जाने के एवज में वो उससे मुआवजे की भी मांग करेगा।

तलाकशुदा थी महिला

शौहर का कहना है कि शादी से पहले उसने उसे बताया था कि वो तलाकशुदा है लेकिन उसका कौमार्य भंग नहीं हुआ है। इसी भरोसे के साथ उसने उससे शादी की थी लेकिन उसे बाद में लगा कि वो वर्जिन नहीं है।


वहीं बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि उसके मुवक्किल की पहली शादी महज दस दिन में ही टूट गई थी और इस दौरान ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। हालांकि अभी तक अदालत की ओर से कोई फैसला नहीं सुनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed