फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   kotdwar 7 year girl very inteligent girl brain faster then computer

वाह भई वाह! देखा, सुना और याद हो गया

Thu, 17 Jan 2013 10:46 AM IST
कोटद्वार/विमल सिंह।
कोटद्वार/विमल सिंह। Updated Thu, 17 Jan 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
kotdwar 7 year girl very inteligent girl brain faster then computer

उसकी उम्र सात साल है और कक्षा तीन में पढ़ती है लेकिन दिमाग कंप्यूटर से भी तेज है। उसे आईआईटी स्तर के फिजिक्स के पांच सौ से अधिक फार्मूले याद हैं। बीएससी स्तर के गणित के सूत्रों को पलक झपकते हल कर देती है। कंप्यूटर के की-बोर्ड को आंख बंद करके बता देती है। उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसके परिजन इस साल बारहवीं या बीएससी की परीक्षा दिलवाना चाहते हैं।

विज्ञापन


इस अनोखी प्रतिभा का नाम है दिया। शिवपुर निवासी दिया के पिता मनोज नेगी कहते हैं मोटिवेट करने के लिए दिया को आगे बढ़ाना जरूरी है। मेरा प्रयास है कि इस साल वह कक्षा बारहवीं या बीएससी स्तर की परीक्षा में बैठे। वह बताते हैं कि गणित और विज्ञान में दिया की प्रतिभा गजब की है। एक बार वह जो फार्मूला सुन या पढ़ लेती है उसे कभी नहीं भूलती।
विज्ञापन


तीन साल पहले जाना
कक्षा तीन में पढ़ने वाली दिया नेगी के पिता मनोज नेगी बताते हैं कि वह कोचिंग क्लास चलाते हैं। तीन साल पहले ट्यूशन के दौरान दसवीं के विद्यार्थियों को गुणांक के सूत्र पूछ रहा था, तभी दिया ने कहा कि यह मुझे आते हैं। फिर उसने सारे सूत्र सही-सही बता दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी नहीं की सुनियोजित पढ़ाई
मनोज नेगी बताते हैं कि बिना पढ़े इतने सूत्र बताने के बाद मैं दिया की प्रतिभा को देखना चाहता था। इसके बाद मैंने उसे कुछ सूत्र दिए और 24 घंटे में बताने को कहा। लेकिन उसने पांच घंटे बाद ही सब बता दिए। इस बीच उसका ध्यान पढ़ने में कम खेलने में अधिक था। फिर मैंने कुछ सूत्रों की डायरी बनाई। डायरी में आईआईटी से लेकर हर स्तर के गणित और भौतिक विज्ञान के सूत्र हैं। दिया को ये सभी सूत्र याद हैं। उसने इन्हें कब पढ़ा मुझे नहीं मालूम। न ही मैंने कभी उस पर ऐसी किसी किताब या सूत्र को पढ़ने के लिए जोर दिया। जब मैं कोचिंग क्लास चलाता हूं तो वह सूत्रों को सुन लेती है, जो उसे याद हो जाते हैं। अपने विषय को वह परीक्षा से कुछ समय पहले सिर्फ आधा घंटा पढ़ती है। दोस्तों के साथ वह अन्य बच्चों की तरह खेलती है।

इंजीनियर बनने का सपना
विद्यात्री पब्लिक स्कूल ग्रास्टनगंज में कक्षा तीन में पढ़ने वाली सात साल की दिया का कहना है कि वह साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है। इतने सूत्र याद करने के बारे में वह बताती है कि कुछ देखकर सीखे हैं और कुछ सुनकर याद हो गए हैं।

दिया को क्या-क्या है याद
- कक्षा बारहवीं और बीएससी स्तर के गणित के त्रिकोणमिति के सभी सूत्र।
- भौतिक विज्ञान में आईआईटी स्तर के पांच सौ से अधिक सूत्र, जिसमें चुंबकीय क्षेत्र, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, मैगनेटिक्स शामिल हैं। किसी फार्मूले का मात्रक बता देने पर वह फार्मूला बता देती है। विमीय विश्लेषण से फार्मूला और फार्मूले से विमीय विश्लेषण निकालना उसके लिए बाएं हाथ का खेल है।

- रसायन विज्ञान में आवर्त सारणी को कहीं से भी किसी भी तरह बता देती है। सभी 112 एलिमेंट के भार और संख्या उसके सूत्र और पूरे नाम सहित बताती है।
- कंप्यूटर का पूरा की-बोर्ड आंख बंद करके बताती है।
- दसवीं के गणित के सूत्रों को आसानी से बता देती है।

क्या कहते हैं दिया के स्कूल के अध्यापक
 एक्स्ट्रा आर्डिनरी है यह बच्ची। हमने कई बार इससे सूत्र पूछे, जिसमें बीएससी स्तर के भी थे, उसने कठिन से कठिन सूत्र आसानी से बता दिए। कक्षा में भी वह 99 से 100 प्रतिशत तक नंबर लाती है। इतनी छोटी उम्र में ऐसी प्रतिभा कभी नहीं देखी। -  नीलम बुड़ाकोटी, प्रधानाचार्य विद्यात्री पब्लिक स्कूल ग्रास्टनगंज, कोटद्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed