फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   know which things makes women happpy

इन बातों से खुश होती हैं महिलाएं

Tue, 22 Jan 2013 02:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 22 Jan 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
know which things makes women happpy
कहावत है कि औरतों को समझना मुश्किल है। वो कब खुश होती हैं और कब नाराज कोई नहीं समझ पाता। लेकिन यदि छोटी छोटी बातें जानकर आप औरतों को खुश कर पाएंगे तो खुशनसीब कहलाएंगे। औरतों के मिजाज और पसंद को जानने से ही कोई उनका फेवरेट बन सकता है और अगर आप भी ऐसे ही फेवरेट बनना चाहते हैं तो जान लीजिए कि औरतें कब खुश होती हैं।
विज्ञापन


सही मौके पर प्यार की झप्पी किसी भी महिला को अच्छी लग सकती है। यहीं नहीं औरतों को तारीफ सुनने पर बेहद खुशी होती है। खरीदारी में मोलभाव करने का मौका मिले तो औरतों की बांछें खिल जाती है। वजन घटाने का संदेश और गिफ्ट में मिला परफ्यूम उन्हें अच्छा लगता है। मेनीक्योर कराते समय और चीज खाते समय औरतें सबसे ज्यादा प्रसन्नचित्त होती हैं।
विज्ञापन


दुनिया भर में कराए गए सर्वे में औरतों की पसंद जानी गई मसलन औरतें किन बातों पर रीझती हैं क्या चीजें उन्हें खुश करती हैं। डेली मेल के अनुसार जनवरी माह के पहले हफ्ते में सेन्सबरी कमीशन द्वारा औरतों पर कराए गए सर्वे 'फील गुड फेक्टर' के दौरान महिलाओं को खुश करने वाली 50 बातो की जानकारी ली गई। इस पोल में महिलाओं को खुश और क्रेजी रखने वाले दस सबसे ज्यादा फील गुड फेक्टर के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टॉप टेन पसंद
1. पार्टनर की प्यार की झप्पी
2. कोई ये कहे - आपका वजन घट रहा है/आप स्लिम होती जा रही हैं।
3. अपने नजदीकियों (ऐसे रिश्तेदार जिन्हें वो पसंद करती हैं) के लिए गिफ्ट खरीदना
4. सेक्सी और आरामदायक अंडरगारमेंट्स
5 खरीदारी के समय मोलभाव का मौका
6. किसी के द्वारा तोहफे में दिए गए फूल
7. कोई उनके साथ जाकर उनके लिए तोहफा पसंद करे
8. कोई यह कहे - आप अपनी उम्र से काफी छोटी दिखती हैं
9. कोई यह पूछे - अच्छा सामान है, कहां से लिया
10. शापिंग से लौटने पर खाना तैयार मिले तो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed