फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   kite festival 4000 led bulb kite make record

उड़ी उड़ी रे पतंग, बन गया विश्व रिकार्ड

Mon, 14 Jan 2013 10:32 AM IST
अहमदाबाद।
अहमदाबाद। Updated Mon, 14 Jan 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
kite festival 4000 led bulb kite make record

मकर संक्रांति के बहाने ही सही गुजरात वालों ने एक और रिकार्ड बना लिया। गुजरात में कल से शुरू हुए 25वें अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में आसमान  कई आकार-प्रकार की रंग बिरंगी पतंगें नजर आ रही हैं। इनमें से चार हजार बिजली के बल्बों से बनाई गई पतंग सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस पतंग को तैयार करने वाले नागपुर निवासी गुलाबचंद जांगिड का दावा है कि इसके लिए उसका नाम हाल ही में प्रकाशित लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पिछले साल 13 जनवरी को जांगिड ने 26गुणा16 फीट लंबी पतंग उड़ाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस पतंग को बिजली के 2922 छोटे एलईडी बल्बों को जोड़कर बनाया गया था। 12.5 किलोग्राम वजनी पतंग को 380 फीट लंबी रस्सी की मदद से उड़ाया गया था।
विज्ञापन


अपनी इस कामयाबी को पीछे छोड़कर इस बार जांगिड चार हजार बल्बों से निर्मित पतंग लेकर 25वें अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। इस पतंग का आकार 20गुणा30 फीट है और इसे उड़ाने के लिए 10 मिलीमीटर व्यास वाली रस्सी का इस्तेमाल किया जाएगा। काली रात में आसमान में जगमगाने वाली पतंग को उड़ाने में करीब 10 से अधिक लोगों की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बल्बों को इलेक्ट्रिकसिटी के सोर्स के बारे में जांगिड ने कहा कि इसमें हमने अल्टरनेट करंट और सामान्यत: अपने घरों में इस्तेमाल की जाने वाले पावर कनेक्शन से ड्रॉ इलेक्ट्रिकसिटी का प्रयोग किया है। पतंग को उड़ाने में इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी के सहारे तारों के जरिए करंट सप्लाई की जाएगी।


पतंग के निर्माण में करीब 50 हजार रुपये की लागत आई है और सारी रकम की व्यवस्था उन्होंने स्वयं की है। पेशे से फर्नीचर व्यापारी जांगिड ने दावा किया कि देश में सबसे लंबी पतंग बनाने के लिए उसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया की ओर से प्रमाण पत्र भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed