{"_id":"7cd23b66-3479-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kitchen-cloth-is-most-dirty","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई साफ, उसका कपड़ा सबसे गंदा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
रसोई साफ, उसका कपड़ा सबसे गंदा
लंदन/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Nov 2012 01:21 PM IST
विज्ञापन
घर की सबसे गंदी वस्तु के बारे में सोचें तो सबसे पहले टॉयलेट सीट या साफ-सफाई की वस्तुएं जहन में आती हैं। लेकिन आपके घर की सबसे गंदी वस्तु घर की सबसे साफ जगह आपकी रसोई में ही होती है। यह है रसोई में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा या स्पॉंज।
विज्ञापन
एरिजोना विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन में इसका पता चला है। यह अध्ययन घर में उपयोग होनी वाली वस्तुओं पर किया गया था। विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. चक गेर्बा ने इस बात का अध्ययन किया कि पर्यावरण से कैसे बीमारियां फैलती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने घर में इस्तेमाल होने वाली गंदी से गंदी वस्तुओं का अध्ययन किया। डॉ. गेर्बा ने पता लगाया की घर की वस्तुओं में कितने और कैसे विषाणु पैदा होते हैं। इसी दौरान यह तथ्य भी सामने आया।
विज्ञापन