फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   kinnar change sex for man who fled after some time

वाह रे प्यार, जिसके लिए सेक्स बदला, वो ही भाग निकला

Tue, 09 Apr 2013 10:57 AM IST
बड़ौत/इंटरनेट डेस्क।
बड़ौत/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 09 Apr 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
kinnar change sex for man who fled after some time
प्रेमी की खातिर एक किन्नर रवीना 14 लाख रुपये खर्च कर लड़की बन गई और शादी करके  प्रेमी संग रहने लगी। बाद में प्रेमी उसे छोड़कर भाग निकला। पति के घर बड़ौत में पहुंचकर रवीना अपना सिर पटकने लगी, जिसे परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। रवीना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी जानकारी के अनुसार रवीना संगम विहार लोनी की रहने वाली है। वह पहले किन्नर थी। बड़ौत का साजिद भी चार साल पहले से संगम विहार कालोनी लोनी में ही रहता था। साजिद का किन्नर रवीना से प्यार हो गया।
विज्ञापन


साजिद ने किन्नर रवीना से कहा कि यदि तुम सर्जरी कराकर लड़की बन जाओ तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा।
इस पर रवीना ने अपने पूरे शरीर की 14 लाख रुपये लगाकर सर्जरी कराई और वह लड़की बन गई। सर्जरी के बाद साजिद ने उससे शादी कर ली। रवीना के अनुसार वे पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे, लेकिन छह माह पहले साजिद उसे सोते हुए छोड़कर भाग आया। वह तभी से उसकी तलाश में जगह-जगह भटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वह उसे तलाश करते हुए बड़ौत के पठानकोट मौहल्ले में अपने भाई प्रवीण के साथ पहुंची। जहां परिवार वालों ने उसे साजिद से नहीं मिलने दिया, जिसपर वह उनके दरवाजे पर ही सिर पटकने लगी और चेतावनी दी कि यदि साजिद को नहीं भेजा तो वह यहीं पर सिर पटक-पटक कर जान दे देगी। मौहल्ले में काफी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलावस्था में रवीना और उसके कथित पति साजिद को कोतवाली में ले आई। रवीना कोतवाली में भी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि साजिद मेरा पति है वह उसे लेकर ही जाएगी। फिलहाल पुलिस ने रवीना की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और साजिद को हिरासत में ले लिया है।

उधर, पुलिस हिरासत में साजिद का कहना था उसका रवीना से प्रेम प्रसंग था और उसके लिए ही वह सर्जरी कराकर लड़की बनी। उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी रखे है, लेकिन शादी की बात वह गलत कह रही है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है फिलहाल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यदि जांच में और भी कोई ठोस प्रमाण मिलते हैं तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed