{"_id":"442e70a53c2d0c2df14569cad1d7479d","slug":"kimye-splash-out-500k-pounds-on-gold-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम लगवा रही हैं अपने घर में सोने के टॉयलेट","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
किम लगवा रही हैं अपने घर में सोने के टॉयलेट
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 28 Jul 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां और ब्वॉयफ्रेंड जल्द ही अपने नए बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं। किम और केन्या के सपनों के बेल एयर मेंशन में सोने के टॉयलेट होंगे।
विज्ञापन
जी हां, आपने सही सुना इस महल जैसे घर में सोने के चमचमाते टॉयलेट होंगे और वो भी एक या दो नहीं बल्कि चार-चार।
हॉलीवुड के इस हॉट कपल के घर में हाल ही में एक बच्ची का जन्म हुआ है। फिलहाल किम और उनके ब्वॉयफ्रेंड उनकी मां क्रिस जेनर के घर रह रहे हैं।
दोनों अपने घर को सजाने के लिए महंगे से महंगा और अच्छे से अच्छा फर्नीचर खरीद रहे हैं। सोने के चार टॉयलेट के अलावा केन्या ने बेडरूम के लिए भी काफी महंगे बेड खरीदे हैं। ये बेड उसी डीलर से खरीदे गए हैं जो सैवोए होटल के लिए फर्नीचर मुहैया कराता है।
विज्ञापन
इन छह बेड की कीमत करीब एक करोड़ से भी अधिक है। सूत्रों की मानें तो ये ये जोड़ा घर को सजाने में एक मिलीयन से भी ज्यादा का खर्च कर रहा है।