{"_id":"218b8cc7abad5694a4ac8426b0ba727a","slug":"killer-dad-who-killed-his-own-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप या हैवान! बच्चों के दूध में उबाली छिपकली, मौत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बाप या हैवान! बच्चों के दूध में उबाली छिपकली, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में होने वाली कलह का सबसे बुरा असर बच्चों पर ही होता है। इससे जुड़े कई सर्वे और कई शोध आ चुके हैं, लेकिन पठानकोट के सुजानपुर में मां-बाप के बीच कलह का खामियाजा इन बच्चों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
छोटेपुर गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से होने वाली लड़ाई और कलह से परेशान होकर अपने दो मासूम बच्चों को मौत दे दी। उसने दूध में छिपकली उबाल कर बच्चों को पिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की उम्र जहां डेढ़ साल थी वहीं छोटा बेटा केवल दो महीने का ही था। सुजानपुर पुलिस ने मां की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सुरेश कुमार और शीतल की शादी तीन साल पहले हुई थी लेकिन दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। इस बात को लेकर परिवार ने उन्हें अलग कर दिया था, जिसके बाद से दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। लेकिन बेटा होने के बाद पिछले 15 दिन से पूरा परिवार छोटेपुर में ही आकर रहने लगा था।
सोमवार को दोनों अपनी डेढ़ साल की बेटी नव्या और दो माह के सुमित को साथ लेकर दवा लेने के लिए गुरदासपुर गए थे। जहां से वे सुरेश की ससुराल चले गए।
वहां भी दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। उसके बाद सुरेश पत्नी को छोड़कर बच्चों को साथ लेकर पठानकोट आ गया। वहीं उसने यह घृणित काम किया।
पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दूध में छिपकली उबाली गई थी। जहरीला दूध पीने के चलते दोनों मासूमों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
सुबह उठने पर उसने बच्चों की मौत का बहाना बनाकर शोर मचा दिया। जानकारी मिलने पर सुजानपुर के एसएचओ राजिंद्र मन्हास भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
इस बीच उसकी पत्नी शीतल भी पठानकोट आ गई थी। जांच के बाद पता चला कि घरेलू कलह के चलते सुरेश ने ही दोनों बच्चों को दूध में जहर देकर मारा है।