{"_id":"bbfb3443849f64315a3933c2f02fae73","slug":"khalid-weight-610-kg-shifted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाब का वजन 610 किलो, उठाने को बुलानी पड़ी क्रेन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जनाब का वजन 610 किलो, उठाने को बुलानी पड़ी क्रेन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटापे के शिकार आपने बहुत से लोग देखे होंगे, लेकिन यह जनाब उन सभी में सबसे अलग हैं। इन्हें इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया, तो छोटी क्रेन इस्तेमाल करनी पड़ी। इलाज का खर्च इनके देश के शाह उठा रहे हैं।
विज्ञापन
610 किलोग्राम (1,344) के इस शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो वह भी फॉर्कलिफ्ट से। वजन घटाने से जुड़े इनके इलाज का खर्च सऊदी शाह उठाएंगे।
सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए के मुताबिक खालिद मोहसिन शैरी को विशेष विमान के जरिए जिजान से रियाद लाया गया। एजेंसी ने तस्वीर जारी की है, जिसमें शैरी को रियाद पहुंचने पर विमान से फॉर्कलिफ्ट से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
शाह अब्दुल्ला के आदेश पर अमल करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक खास पलंग बनाया और क्रेन से शैरी को ट्रांसफर किया गया। वह दूसरी मंजिल स्थित अपने अस्पताल में रहता है।
विज्ञापन
सब्क न्यूज वेबसाइट के मुताबिक यह पलंग खास तौर पर अमेरिका में मंगाया गया। मंत्रालय ने यह नहीं बताया है कि शैरी का इलाज कैसे होगा और न ही उसकी उम्र का खुलासा किया गया है।