फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   kayla brooke earl faked own attack to get ex-boyfriend's attention

प्रेमी को रिझाने चली थी, कर बैठी एक्सीडेंट

Fri, 24 May 2013 05:09 PM IST
Updated Fri, 24 May 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
kayla brooke earl faked own attack to get ex-boyfriend's attention

चहेता होना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन क्या कोई किसी का चहेता बनने के लिए इस हद तक जा सकता है कि खुद के ही हाथ-पांव तुड़वा ले।

विज्ञापन


अगर आप सोचते हैं कि ये मजाक है तो आप गलत है। ह्यूटाउन की एक मॉडल ने अपने पूर्व प्रेमी की चाहत पाने के लिए खुद का ही एक्सीडेंट करा लिया।

हालांकि 19 वर्षीय कायला अर्ल का कहना है कि यह एक्सीडेंट था लेकिन एक अधिकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कायला का ही रचा हुआ था।

कायला ने अपने बयान में कहा कि वो गाड़ी से जा रही थी तभी एक आदमी ने उसके सिर पर शॉपिंग बैग फेंक दिया। जिसकी वजह से ये एक्सीडेंट हुआ। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह सब उसने जानबूझकर किया।


दरअसल उसके और उसके पूर्व-प्रेमी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी और कायला किसी भी हाल में इसे सुलझाना चाहती थी। कायला चाहती थी कि कुछ ऐसा हो जिसकी वजह से प्रेमी उसके नजदीक आए और उसकी परवाह करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed