{"_id":"d04aa4e4-c6c4-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"kate-middleton-isn-t-only-thrifty-royal-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार को भी लगा 'सेल-ऑफर' का चस्का","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
राजकुमार को भी लगा 'सेल-ऑफर' का चस्का
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 May 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों पर सेल और ऑफर मिले तो लोग लपक लेते हैं। लेकिन केवल आम जनता ही ऐसा नहीं करती। शाही घरानों के रईस भी सेल और ऑफर के जादू से बच नहीं पाते।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले खबर आई थी ब्रिटेन शाही परिवार की बड़ी बहू केट मिडिलटन मितव्ययी हैं और खरीदारी के दौरान फिजूलखर्च से बचती हैं। केट कोशिश करती हैं कि सस्ती या फिर किसी ऐसी दुकान से खरीदारी करें जहां सेल चल रही हो। अब इस क्रम में एक और नाम जुड़ गया है और वो नाम हे केट के देवर प्रिंस हैरी का।
विज्ञापन
पिछले दिनों प्रिंस हैरी को एक ऐसी दुकान से खरीदारी करते देखा गया जहां 'छूट' चल रही थी और उन्होंने काफी मोल-भाव करने के बाद एक टी-शर्ट और आई- फोन केस खरीदा। सेंद्रल लंदन की टीके मैक्स दुकान से उन्होंने कुल 160 पौंड की खरीदारी की।
विज्ञापन
हालांकि एक आम नागरिक के लिए तो ये रकम भी काफी ज्यादा है लेकिन मजे की बात ये है कि हैरी ने सेल के दौरान खरीदारी की।
दुकान में 60 फीसद का डिस्काउंट चल रहा था। आमतौर पर शाही परिवार के लोगों के लिए यही सोचा जाता है कि उन्हें पैसे की क्या कमी, जो पसंद आए खरीद लेगें।
उनके लिए कीमत कोई मायने नहीं रखती लेकिन हैरी की यह खरीदारी पूरे लंदन में चर्चा का विषय बनी हुई है।