{"_id":"018b3923b0c10b3af4a1595475669095","slug":"kansas-man-is-hit-by-train-gets-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसान या फौलाद: ट्रेन से टक्कर के बावजूद बच गया वो","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इंसान या फौलाद: ट्रेन से टक्कर के बावजूद बच गया वो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
आपने बड़ों को ये कहते तो सुना होगा कि जब भी सउ़क पर चलें कान में ईयर-फोन नहीं लगाएं। वरना दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
लेकिन इस शख्स के साथ तो कुछ ऐसा हुआ कि आप भरोसा भी नहीं कर पाएंगे। इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, कानसास में एक शख्स को ट्रेन ने टक्कर मारी और उसके बावजूद वो जिंदा बच गया।
13 तस्वीरों में देखे शरीर के साथ की गई अजीबोगरीब छेड़छाड़
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये शख्स कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था और तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे टकर मार दी।
पर आश्चर्य करने वाली बात ये है कि बावजूद इसके कि 25 वर्षीय क्रिस्टोफर वेनबर्ग घायल होता और उसके लिए एंबुलेंस बुलानी पड़ती, वो उठा और कपड़े साफ करके चलता बना।
विज्ञापन
गले पड़ी मोत, फिर भी जिंदा बच गया वो
अधिकारियों ने बताया कि जब ड्राइवर ने क्रिस्टोफर को ट्रैक पर देखा तो उसने ट्रेन धीरे तो कर दी लेकिन फिर भी वो अच्छी-खासी स्पीड में थी।
खूबसूरत बला: देखें, दुनिया के 12 जानलेवा पौधे
विज्ञापन
बाद में जब क्रिस्टोफर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे ट्रेन की आवाज सुनाई ही नहीं दी। हालांकि उसे कुछ खरोचें जरूर आई थीं लेकिन उसकी हालत बिल्कुल ठीक है।
जरा इधर भी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।