फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Judge finds himself in contempt of court after phone starts to make noise

मोबाइल की घंटी बजी, जज साहब के उड़ गए होश

Tue, 16 Apr 2013 09:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 16 Apr 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
Judge finds himself in contempt of court after phone starts to make noise

विज्ञापन

अगर कानून बनाने वाले ही कानून तोड़ने लगें तो क्या कहा जाएगा। ऐसा ही कुछ मिशिगन में अदालत में हुआ जहां जज ने अपने ही बनाए नियम को तार तार कर दिया।



मेट्रो.को.यूके के मुताबिक मिशिगन की सत्र अदालत में जज रेमंड वोएट एक अहम मुकदमे में फैसला सुनाने ही जा रहे थे कि उनका मोबाइल बजने लगा।

मोबाइल की आवाज सुनकर आस पास के सभी लोग हैरान रह गए। जज रेमंड ने सॉरी कहा और मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया। दरअसल रेमंड ने अपनी अदालत में नियम बनाया है कि कार्यवाही के समय किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग न किया जाए।
विज्ञापन


अदालत का नियम है कि मोबाइल को साइलेंट मोड पर रखा जाए या फिर बंद कर दिया जाए। अगर अदालत में किसी का फोन बजता है तो उस पर 25 डॉलर का जुर्माना है।

जब जज साहेब का मोबाइल बजा तो उनका चेहरा देखने लायक था और आस पास के लोग मंद मंद मुस्कुरा रहे थे। हालांकि सफाई में जज साहब ने कहा कि उन्हें लगा कि मोबाइल बंद कर दिया है। लेकिन यह एकाएक बजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जज ने कहा कि कभी कभी वो मोबाइल को समझ नहीं पाते। जज ने ये भी कहा कि वो टचस्क्रीन मोबाइल को ऑपरेट करना सीख रहे हैं और तभी ऐसा हो गया।

हालांकि अदालत ने जज साहब की सफाई पर ध्यान न देते हुए उन पर 25 डॉलर का जुर्माना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed