{"_id":"270ad9e6-9846-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"judge-announce-sentence-to-convict-writing-5-000-word-essay-on-dangers-of-pot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज का अनोखा फरमान सुन उड़े मुजरिम के होश","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जज का अनोखा फरमान सुन उड़े मुजरिम के होश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 29 Mar 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
अभी तक मुजरिमों को आपने तरह तरह की सजा मिलती देखी होगी। लेकिन ब्रिटेन में जज ने एक ड्रग डीलर को इतनी अनोखी सजाई कि लोग अचंभे में आ गए। जज ने मुजरिम को पांच हजार शब्दों में नशीले पदार्थ के खिलाफ एक निबंध लिखने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
मामला ग्लूसेस्टरशायर का है। यहां 32 साल के टेरी बैनेट को मारिजुआना के अवैध व्यापार के सिलसिले में पकड़ा गया। अदालत में बैनेट ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। जज ने बैनेट को 240 घंटे तक बेगार मजदूरी करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
हफपोस्ट के अनुसार दिक्कत तब आ गई जब डॉक्टरों ने जज को बताया कि बर्फीले पहाड़ से गिरने के कारण बैनेट मजदूरी नहीं कर सकता। ऐसे में जज जूलियन लैंबर्ट ने एक अनोखी सजा सुनाई जिसे सुनकर बैनेट ही नहीं अदालत में खड़े सब लोग अचंभे में आ गए।
विज्ञापन
जज ने कहा कि सजा के तौर पर बैनेट को मादक द्रव्य के नुकसान पर 5000 शब्दों में इंटरनेट वॉल पर एक निबंध लिखना होगा। बैनेट ने कहा कि वो ऐसी सजा सुनकर परेशान हो गया क्योंकि उसने सालों से कोई लेख या रिपोर्ट नहीं लिखी थी।
बैनेट ने जज को सुझाव दिया कि क्या वो मारिजुआना के समर्थन और विरोध में तर्क देकर निबंध लिख सकता है लेकिन जज ने तुरंत इनकार कर दिया। जज का कहना है कि बैनेट को केवल मारिजुआना के नुकसान पर ही निबंध लिखना होगा।
अदालत ने कहा कि अगर बैनेट चार अप्रैल तक ये निबंध नहीं लिख पाता तो उसे एक महीने के लिए जेल जाना होगा।