फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   joshi borthers giving blood to many people

फरिश्ता बन चुका है चलता फिरता 'ब्लड बैंक'

Mon, 25 Feb 2013 10:06 AM IST
हल्द्वानी।
हल्द्वानी। Updated Mon, 25 Feb 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
joshi borthers giving blood to many people

एक तरफ जहां दुनिया में लोग अपने स्वार्थ के लिए एक दूसरे के खून के प्यासे हैं वहीं दूसरी तरफ स्वेच्छा से कोई अपना खून देता फिर रहा है। ऐसी ही मिसाल बन गए हैं जोशी भाई। इनका ब्लड ग्रुप बेशक ‘ए निगेटिव’ है पर सोच पॉजिटिव है। तभी तो दोनों भाई स्वैच्छिक रक्तदान कर अब तक दर्जनों लोगों की जान बचा चुके हैं। इन दो भाइयों की तरह यदि लोग रक्तदान के लिए आगे आएं तो खून के अभाव में किसी की मौत नहीं होगी।

विज्ञापन


वसुंधरा कॉलोनी के प्रकाश जोशी और मनोज जोशी निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। मनोज पटेल चौक में खाने की ठेली और प्रकाश चाय दुकान चलाते हैं। दोनों भाइयों का ब्लड ग्रुप ‘ए निगेटिव’(रेयर) है तथा रक्तदान कर दोनों अब तक दर्जनों लोगों की जान बचा चुके हैं।
विज्ञापन


36 वर्षीय प्रकाश जोशी कहते हैं कि जरूरतमंदों को खून देकर उन्हें सुकून मिलता है। प्रकाश के मुताबिक साल में कम से कम तीन बार रक्तदान करना चाहिए। वह खुद अब तक 27 बार जरूरतमंदों को खून दे चुके  हैं। इनमें अधिकतर सड़क हादसों में घायल लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 वर्षीय मनोज भी खून देने में बड़े भाई से पीछे नहीं हैं। वह जरूरतमंदों को खून देने के लिए दुकान तक छोड़ देते हैं। बकौल मनोज वह खून देकर अब तक नौ लोगों की जान बचा चुके हैं। कई बार तो दोनों भाइयों ने एक साथ रक्तदान किया है। जरूरतमंद लोग तो आधी रात को भी उनके घर पहुंच जाते हैं। मनोज बताते हैं कि कुछ माह पहले गर्भवती महिला को उन्होंने ब्लड दिया था। इसके ठीक दो महीने बाद ही सड़क हादसे में घायल युवक को बचाने के लिए उसे भी रक्तदान किया था।


चलते फिरते ब्लड बैंक हैं प्रेम बेलवाल
प्रेम बेलवाल हल्द्वानी के लोगों के लिए अनजान नहीं हैं। प्रेम बेलवाल अस्पताल में रहकर जरूरतमंदों एवं निराश्रितों की मदद करते हैं। ब्लड बैंकों में रेयर ग्रुप नहीं मिलने पर हर जरूरतमंद प्रेम बेलवाल के संपर्क में आता है। प्रेम बेलवाल रेयर ब्लड ग्रुप वालों का पूरा रिकॉर्ड रखते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति को खून दिलाने के लिए बेलवाल खुद रक्तदाता को लेने उसके घर पहुंच जाते हैं। 40 वर्षीय बेलवाल पिछले 15 सालों से लोगों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed