फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   japanese seek to change their palm

अब हथेली बदलकर बदलिए अपना भाग्य

Wed, 17 Jul 2013 11:33 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
japanese seek to change their palm

क्या आपको आपकी हथेली की लकीरें पसंद नहीं? क्या किसी लकीर के न होने से आपकी किस्मत आपका साथ नहीं दे रही? अगर ऐसा है तो घबराने की नहीं बल्कि हथेली ही बदल डालने की जरूरत है।

विज्ञापन


इंफॉर्मेशन नाइजीरिया के अनुसार, अब अगर आपको अपने हाथ की लकीरें पसंद नहीं तो लकीरें क्या पूरी हथेली ही बदल डालिए। जापान में हथेली की प्लास्टिक सर्जरी काफी मशहूर हो रही है। इसके जरिए आप प्लास्टिक सर्जरी से मिली हथेली को अपने हिसाब की लकीरों से सजा सकते हैं।
विज्ञापन


मसलन, अगर आपको भाग्य रेखा प्रबल चाहिए तो बस सर्जन से कहने भर की देरी है। एक हाथ की सर्जरी कराने में लगभग 65 हजार रुपये का खर्च आता है। ये सर्जरी इलेक्ट्रिक चाकू से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथेली में मोबाइल


हालांकि टोक्यो के मशहूर प्लास्टिक सर्जन तकाकी मत्सुओका का साफ तौर पर कहना है कि अगर आप लेजर से हाथों पर लकीरें बनाने की कोशिश करते हैं तो आपकी हथेली में सूजन आ सकती है। साथ ही इससे बहुत साफ लकीरें भी नहीं बनती हैं। लेकिन इलेट्रिक चाकू के साथ ऐसा नहीं है।

इस सर्जरी को करने में महज 10 से 15 मिनट का समय लगता है। जिसमें हाथ में पांच से छह लकीरें भी बन जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed