फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   japanese firm reveals the first smelliphone

संदेश के साथ खुशबू भी लाएगा मोबाइल मैसेज

Wed, 15 May 2013 03:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 15 May 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
japanese firm reveals the first smelliphone

आप अपने दोस्तों को मैसेज तो जरूर भेजते होंगे लेकिन सोचिए अगर आपका मैसेज आपके दोस्त की थकान दूर कर दे तो...? चौंकिए नहीं, एक जापानी कंपनी ने एक ऐसा अनोखा सेंट डिवाइस तैयार किया है, जिससे आप अपने दोस्तों को सुगंधित संदेश भेज सकेंगे।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक, इसे बनाने वाली कंपनी चैटपर्फ के मुताबिक सेंट डिवाइस को स्मार्टफोन में बड़ी ही आसानी से जोड़ा जा सकता है। इस डिवाइस को अटैच करते ही आपके स्मार्टफोन से भेजा जाना वाला संदेश खुशबूदार हो उठेगा।
विज्ञापन


कंपनी का तो ये भी कहना है कि इस डिवाइस की मदद से माहौल के अनुकूल संदेश भेजा जा सकता है। कंपनी के पीआर मैनेजर अकी यामाजी के अनुसार, सोचिए कि आपका दोस्त ऑफिस से थका-हारा घर लौटा है। आप उसे मैसेज भेजकर आराम महसूस कराना चाहते हैं तो आप उसे माहौल के अनुकूल संदेश भेजकर उसकी थकान दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की योजना गेम खेलने के दौरान भी माहौल को उसके हिसाब से बनाने की है। यामाजी ने बताया कि, सोचिए अगर किसी शूटिंग गेम के दौरान गन-पाउडर की खुशबू आए तो खेल का मजा ही दोगुना हो जाएगा।

 
कंपनी कई छोटे-छोटे पॉलीबैग में ये खुशबू तैयार कर रही है। इन छोटे पॉलीटैंक्स को आसानी से मोबाइल कनेक्टर के माध्यम से अटैच किया जा सकेगा। मैसेज भेजने के दौरान स्क्रीन पर पफ-बटन का विकल्प दिखाई देगा, जिसे दबाते ही खुशबूदार संदेश आपके दोस्त के पास पहुंच जाएगा।

संदेश पाने वाला जैसे ही स्क्रीन पर नजर आने वाले पफ-बटन को प्रेस करेगा, खुशबू बिखर जाएगी। कंपनी ने सितंबर तक इसे बाजार में उतारने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed